अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेश में बच्चियों के साथ जघन्य दुराचार के मामले सामने आने के विरोध में मंगलवार शाम को फ्रीडम माइल्स के युवाओं ने शहर में पंचायत भवन से नेशनल हाइवे होते हुए लाल बत्ती चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च का उद्देश्य समाज व युवाओं को जागरूक करना था।
कैंडल कार्च की अध्यक्षता कर रहे युवा जयदीप ने बताया कि प्रदेश में उकलाना, पलवल, जींद व पिंजौर में बच्चियों के साथ जो अत्याचार हुआ है, वह हमारे समाज के लिए काफी घातक है। इसके लिए पूरे समाज को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि आज वह कैंडल मार्च निकालकर अपने इस अभियान को समाप्त नहीं करेंगे। बल्कि इसके बाद गांव-गांव शहर-शहर जाकर युवाओं को समझाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए हम राष्ट्रीय युवा एकता संगठन का निर्माण कर रहे हैं, जिससे अन्य युवाओं को भी जोड़ा जाएगा।