फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। महिला थाना पुलिस की ओर से गांवों में महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए महिला थाने सरकार की ओर से खोले गए हैं। किसी भी महिला के सामने कोई परेशानी आती है या कोई स्कूल जाती छात्रा को कोई तंग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत महिला पुलिस में दें ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मंजू सिंह ने कहा कि गांवों में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसके तहत गांव कमालवाला तथा शहर के दमकौरा रोड स्थित कालोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें