फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम के बाद दुकानदारों ने हटाई अवैध दीवारें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्टीमेटम के बाद दुकानदारों ने हटाई अवैध दीवारें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
एसडीएम द्वारा नए बस स्टैंड के पीछे के दुकानदारों को अवैध रूप से निर्माण की गई दीवारों को तोड़ने के दिए गए अल्टीमेटम के पश्चात मंगलवार को दुकानदारों ने स्वयं ही अपने स्तर पर उपरोक्त निर्माण की गई दीवारों को गिरा दिया। दीवार गिराने के पश्चात दुकानदारों का शिष्टमंडल अधिकारियों से मिला और विशेष प्रस्ताव के तहत नगरपालिका की संबंधित खण्डहर हो रही दुकानों की मरम्मत कराने की मांग की।।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण नगरपालिका की दुकानों में बैठे दुकानदारों ने अपने स्तर पर ही उपरोक्त दुकानों के बरामदों में चारदिवारी का निर्माण कर लिया था, जिसके पश्चात प्रशासन ने उपरोक्त दुकान की चारदिवारी के निर्माण को न केवल रोक दिया, बल्कि सोमवार को जेसीबी मशीन व पुलिस बल के साथ मौकास्थल पर पहुंच कर अवैध निर्माण को गिराने के आदेश भी दे दिए थे। प्रशासन को सख्त होता देखकर दुकानदारों ने अपने स्तर पर ही उपरोक्त दीवार गिराने की अधिकारियों के समक्ष पेशकश की थी, जिसके पश्चात उप मंडलाधीश ने उक्त दुकानदारों को आज 2 बजे तक उपरोक्त दीवार गिराने और उसकी रिपोर्ट देने की हिदायतें दी थी। प्रशासनिक अधिकारियों की हिदायतों की पालन करते हुए उपरोक्त दुकानदारों ने आज सुबह से ही मजदूरों के सहयोग से 40 में से 16 दुकानों की निर्माण की गई दीवारों को गिरा दिया। इधर दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर शहर के भगत सिंह चौक में निर्माण की जा रही दुकान के आगे छज्जा बढ़ाए जाने की शिकायत पर उक्त दुकानदार ने स्वयं ही उपरोक्त छज्जे को गिरा दिया और इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें