फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे, 6 घरों में मिला डेंगू का लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे, 6 घरों में मिला डेंगू का लारवा
विज्ञापन

मकान मालिकों को दिया नोटिस, नष्ट किया लारवा
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहर की कृष्णा कालोनी के 500 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 6 घरों में डेंगू का लारवा मिलने पर उन्हें नोटिस भी दिया। एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग के नेतृत्व में सर्वे के लिए पहुंची। विभाग की टीम को 21 घरों में बुखार के मरीज भी मिले जिसके बाद से विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसके बाद एसएमओ डा. सतीश गर्ग द्वारा डीसी फतेहाबाद के आदेश पर बैठक पर बुलाकर कर्मियों को ढिलाई न बर्दाश्त करने की बात कही है।
क्षेत्र में लगातार आ रहे डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग के आदेशानुसार विभाग की टीमें लगाकर शहर में अनेक घरों का सर्वेे किया तथा कई जगह डेंगू का लारवा मिलने पर मकान मालिकों को नोटिस देकर डेंगू के लारवा को नष्ट भी किया। विभाग की इन टीमों में आशा वर्कर, एएनएम भी साथ रही ताकि कोई मुश्किल न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 500 घरों में सर्वे हेतु गई तथा जांच के दौरान 21 बुखार के मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम को 8 घरों में डेगू का लारवा मिला। जिसके बाद उन्हें विभाग की ओर से नोटिस दिया गया तथा अगली बार लारवा मिलने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है।
16 एफटीबीपी 09-टोहाना के घरों में जाकर डेंगू के लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें