फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर धन को तरसेंगे मास्टर: मताना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद।
एचआरएमएस, पर्सनल फाइल, पुस्तक वितरण, जन सेवा सर्वे, मासिक परीक्षाओं में अव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर रविवार को हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामेश्वर मताना ने की, जबकि संचालन राज्य प्रेस सचिव रामकुमार व जिला प्रेस सचिव अश्वनी कंपानी ने संयुक्त रूप से किया।
जिला प्रधान रामेश्वर मताना ने बताया कि विभाग ने पिछले 20 वर्षों से जीआईएस नंबर ही जारी नहीं किए हैं, 2013-14 में आयोजित एलओएस एग्जाम के पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, सैकड़ों अध्यापकों की निजी मिसल मिल नहीं रही है, बच्चों को अभी भी पुस्तकों का इंतजार है, 2015-16 की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट 1 वर्ष बीतने के बावजूद स्कूलों में नहीं पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी अपनी कमियों को सुधारने की बजाय अध्यापकों के वेतन रोकने के आदेश जारी कर रहे हैं, इस अवस्था में एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

प्रेस सचिव रामकुमार ने कहा कि मिडिल व प्राइमरी स्कूलों में कंप्यूटर, क्लर्क, इंटरनेट की कोई सुविधा नहीं है, परंतु इंटरनेट से होने वाले कामों को दिन-प्रतिदिन मुखियाओं पर थोपा जा रहा है। एचआरएमएस पर डाटा पूर्ण करने के बाद ही वेतन जारी होगा ऐसा आदेश त्योहार के दिनों में देना बहुत ही गलत है। इस डाटा को पूर्ण करने के लिए सबसे पहले आईडी व पासवर्ड की जरूरत होती है, जोकि विभाग अब तक भी अनेकों स्कूलों को उपलब्ध नहीं करवा पाया है। इसके बावजूद भी वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। एसोसिएशन मांग करती है की सभी कर्मचारियों का एचआरएमएस के नाम पर रोके गए वेतन जारी करने के आदेश तुरंत दिए जाएं, ताकि इस त्योहारी सीजन पर सभी कर्मचारी अपने रीति-रिवाज से त्योहार मना सकें।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष कंवलजीत कामरा व वरिष्ठ उपप्रधान हरि सिंह ने कहा कि मासिक परीक्षाओं में पेपर वितरण में अव्यवस्था के कारण अनेक स्कूलों को प्रश्न पत्र ही नहीं मिले, आठवीं अंग्रेजी का पेपर अनेक स्कूलों को नहीं मिला, प्रश्न पत्र कम मिलना, लिफाफे पर अंकित पेपर की बजाय अंदर कोई और विषय का पेपर निकलना तो आम बात है। इन परिस्थितियों में मुखिया को किसी स्कूल से एक प्रश्न पत्र लेकर फोटोकापी करवानी पड़ रही हैं। जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उपरोक्त समस्याओं को लेकर मास्टर वर्ग एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल 9 अक्तूबर को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग करेगा। बैठक में वीरेंद्र सोनी, सीता राम, भूना प्रधान राकेश रेल्हन, प्रेम सैनी, नरेश, बलदेव शर्मा, उपप्रधान बलवंत, रतिया प्रधान दिलबाग, मौलिक मुख्याध्यापक राजेश, हरजीत, इकबाल आहूजा व हवा सिंह उपस्थित रहे।
08 एफटीबीपी 03 फतेहाबाद में मीटिंग करते मास्टर वर्ग के अध्यापक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें