फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

आज समाज नेटवर्क
फतेहाबाद। जिले में घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रूपांवाली निवासी कोमराज (25) ट्रैक्टर पर बैठकर अपनी बहन से मिलने सरदूलगढ़ जा रहा था। बताया गया है कि हांसपुर चौकी के पास ब्रेकर पर ट्रैक्टर उछल गया और झटका लगने से कोमराज ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ दबा। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। कोमराज ने नागपुर के पास ट्रैक्टर पर लिफ्ट ली थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे काबू कर लिया है। एक अन्य मामले में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फतेहाबाद भूना मोड़ के पास कार की चपेट में आने से जगजीवनपुरा निवासी जगजीत मदान बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रैफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें