मस्जिद वाले क्षेत्र से चली शोभायात्रा बड़ोपल नहर पर पहुंची
गणपति बप्पा मौरेया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद
फतेहाबाद में मस्जिद वाले क्षेत्र में मौहल्लावासियों ने 10 दिन पूर्व स्थापित गणेश प्रतिमा का मंगलवार को हर्षोउल्लास और बैंड बाजे के साथ शोभा यात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। मस्जिद वाले क्षेत्र से चली शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से होती हुई नेशनल हाईवे हिसार रोड पर बड़ोपल नहर पर पहुंची जहां गणपति प्रतिमा का बैंड बाजो के साथ विसर्जन किया गया। विजय काकड़ ने बताया कि गणेश विसर्जन से पूर्व भंडारा लगाया गया। शाम को ढोल नगाड़ों और डीजे की थाप पर गणेश भगवान के गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु गणेश विसर्जन को पहुंचे। मंत्रोच्चारण के साथ गणेश विसर्जन किया गया। इसी तरह टोहाना के रेलवे रोड पर गली टांगे वाली में गणपति बप्पा मौरेया के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमा का भाखड़ा नहर में विसर्जन किया गया ।
15टोहाना में गणपति की शोभा यात्रा भाखड़ा नहर में जाती हुई
16गणपति संग सेल्फी लता एक परिवार के बच्चे लेते
27फतेहाबाद में मस्जिद वाले क्षेत्र में स्थापित गणपति को बड़ोपल नहर में विसर्जन के लिए जाते श्रद्धालु