फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ भट्टूकलां के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक राजकीय प्राथमिक पाठशाला भट्टूकलां में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जयप्रकाश गोरछिया ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा नई कार्यकारिणी का गठन था जिसके लिए पर्यवेक्षक के रूप में संघ के जिला प्रधान विकास टूटेजा व दलीप बिश्नोई राज्य प्रैस प्रवक्ता व कानूनी सलाहाकार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से अजीत सिंह जीजीपीएस मेहूवाला को प्रधान, नीरज शर्मा जीपीएस भट्टू मंडी को उपप्रधान, अशोक शर्मा जीपीएस ढांड को सचिव, हनुमान बैनीवाल जीपीएस गदली को कोषाध्यक्ष, धर्मवीर झाझड़ा जीजीपीएस ढिंगसरा को सहसचिव, राजेश बैनीवाल जीपीएस किरढ़ान व सुरजीत कुलडिय़ा जीपीएस भट्टूमंडी को प्रेस प्रवक्ता चुना गया। इसके अलावा देवीलाल गोदारा पीलीमंदौरी, शिव कुमार ठुईयां, राजेंद्र सिंह मेहूवाला को मनोनीत सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें