फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बे%बस दिखा रोडवेज विभाग, निजी परमिट मुद्दे पर फिर जाम हुआ रोडवेज का चक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
निजी बस परमिटों के मुद्दे पर रोडवेज यूनियनों के आह्वान पर एक बार फिर मंगलवार को जिले में रोडवेज बसों ने चक्का जाम कर दिया गया। रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर के अंदर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता रोडवेज कर्मचारी नेता सूरजभान चोपड़ा ने की। हड़ताल के चलते मंगलवार को एक भी रोडवेज बस अड्डा परिसर से बाहर नहीं जा सकी। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सारे मामले में रोडवेज विभाग भी काफी बेबस नजर आया।
मंगलवार को फतेहाबाद जिले के फतेहाबाद और टोहाना डिपो में रोडवेज कर्मियों ने मुख्य गेट के सामने दरी बिछाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानीं तो वे हड़ताल को अनिश्चितकालीन करने से भी पीछे नही हटेंगे। इस दौरान कर्मियों ने सीएम पर प्राईवेट बस चालकों से रुपये लेकर परमिट देने का भी आरोप लगाया। हड़ताल में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा निजी बस चालकों ने खूब चांदी कूटी।
विज्ञापन


भयंकर गर्मी में यात्री परेशान, महिलाओं और बच्चों को पेश आई दिक्कतें
रोडवेज नेताओं की सरकार से वार्ता की पटरी हटते ही रोडवेज यूनियन के नेताओं ने सोमवार देर रात ही ऐलान कर दिया कि मंगलवार को पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का चक्का जाम रहेगा। लेकिन यात्रियों को इसकी खबर सुबह बस अड्डे पर जाकर लगी। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को गर्मी भी अपने चरम पर थी जिसके कारण महिलाओं और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।

सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस फोर्स, खुद एसएचओ सोमबीर बस अड्डे पर डटे
रोडवेज बसों की हड़ताल का ऐलान सोमवार देर रात ही हो गया था तो पुलिस प्रशासन ने भी अलसुबह ही बस अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए। खुद सिटी एसएचओ सोमबीर मौके पर लगातार डटे रहे।

टोहाना-रतिया में भी बंद रही रोडवेज बसें, परेशान हुए यात्री
फतेहाबाद के अलावा टोहाना डिपो में भी रोडवेज कर्मचारियों ने निजी परमिटों के खिलाफ एक दिन का चक्का जाम किया। रोडवेज परिसर से कोई बस बाहर नहीं निकली और ना ही किसी बस को अंदर आने दिया गया। प्राइवेट बसें भी बस अड्डा के बाहर से ही सवारियां उठाती दिखी।
विज्ञापन


ये है रोडवेज नेताओं का कहना
अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज की सभी कर्मचारी यूनियन के नेता सूरजभान चोपड़ा, ईश्वर सिंह सहारण, अनिल भाटिया, राजेश कुमार, अनिल मांझू व लहरी सिंह सहरावत ने संयुक्त रूप से की। कर्मचारियों ने सरकार से अपना अड़ियल रवैया छोड़कर कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने और 2016-17 की प्राइवेट पॉलिसी रद्द करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि परिवहन मंत्री ने 13 अप्रैल व 13 मई को विभाग की सभी यूनियनों के साथ हुई बातचीत में प्राइवेट बसों को रूट परमिट देने की 2016-17 पॉलिसी को रद्द करने का निर्णय लिया था।

बेबस दिखा रोडवेज विभाग, निजी परमिट मुद्दे पर फिर जाम हुआ रोडवेज का पहिया
एक दिन की हड़ताल में यात्रियों को हुई परेशानी, निजी वाहन मालिकों की बनी चांदी
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम, पुलिस टुकड़ी के साथ फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस भी सारा दिन रही तैनात

13एफटीबीपी25 : हड़ताल के चलते फतेहाबाद बस अड्डे परिसर के अंदर खड़ी रोडवेज बसें ।
13एफटीबीपी26 : रोडवेज की हड़ताल के चलते परेशान होकर घूमते यात्री।
13एफटीबीपी27 : रोडवेज हड़ताल के कारण निजी बसों में जाने को मजबूर होते यात्री।
13एफटीबीपी28 : फतेहाबाद बस अड्डा परिसर में नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें