फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 1500 मरीजों के हिस्से आई दुश्वारी, 50 के लिए नई स्टील रेलिंग लगाई

Mon, 31 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में डिस्पेंसरी जहां पर रेलिंग नहीं संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगी रेलिंग हटाकर जनऔषधि केंद्र के बाहर नई स्टील रेलिंग लगाने से लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन


मुख्य डिस्पेंसरी में रोजाना करीब डेढ़ हजार मरीज दवा लेने पहुंचते हैं जबकि जनऔषधि केंद्र पर आने वाले मरीजों की संख्या 50 से भी कम है। ऐसे में अधिक भीड़ वाले स्थान से रेलिंग हटाए जाने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्य डिस्पेंसरी के बाहर रेलिंग नहीं होने से मरीजों के लिए कतार में खड़ा होना मुश्किल हो गया है। दवा लेने के दौरान भीड़ बढ़ने से रोजाना धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। मरीजों का कहना है कि जहां सबसे ज्यादा भीड़ रहती है वहां व्यवस्था सुधारने के बजाय रेलिंग हटाने से समस्या और बढ़ गई है। सिटी वेल्फेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने भी मामला उठाते हुए उपायुक्त को शिकायत भेजी है।

जच्चा-बच्चा वार्ड का काम भी अधूरा :

अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड के मरम्मत कार्य की धीमी गति भी सवालों के घेरे में है। करीब 14 माह से चल रहा मरम्मत कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। उपायुक्त ने 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

शीशे की खिड़कियां हटाने की तैयारी :

लोक निर्माण विभाग ने दूसरी मंजिल की गैलरी और वार्ड की खिड़कियों को शीशे लगाकर बंद कर दिया है। इससे उमस बढ़ गई है। मामला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तक पहुंच चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शीशे की बंद खिड़कियों हटाकर खुली हवा के निर्बाध आवागमन (क्रॉस वेंटिलेशन) की व्यवस्था की जाएगी।

-

मामला लोक निर्माण विभाग के संज्ञान में लाया जा चुका है। विभाग को मुख्य डिस्पेंसरी के बाहर भी रेलिंग लगाने के लिए कहा गया है। जल्द ही यहां रेलिंग लगाने की उम्मीद है ताकि मरीजों को लाइन में लगने और दवा लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन


डॉ.सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल

-

रेलिंग मुख्य डिस्पेंसरी के बाहर भी लगाई जाएगी। मामला संज्ञान में है, जल्द ही समाधान किया जाएगा। -कुलदीप कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें