फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर की सफाई अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 100-100 पौधे लगाने का आह्वान किया है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर भाजपा अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ पौधारोपण भी करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टोहाना के हर्बल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने उपरांत टोहाना विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने यह बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने पौधारोपण किया तथा पक्षियों के लिए पीने के पानी के लिए शकोरे भी लगाए। इसके बाद शहर की सड़कों पर स्वयं झाड़ू लगाकर उन्होंने सफाई अभियान की शुरुआत की और कई घंटों तक श्रमदान किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व टोहाना विधायक ने कहा कि स्वच्छ वातावरण एक शांतिपूर्ण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए बहुत आवश्यक है। पूरे ब्रह्मांड में सिर्फ पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है, जहां पर जीवन संभव है, और पृथ्वी पर जीवन जारी रखने के लिए हमें हमारे पर्यावरण की मौलिकता को बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे केवल पौधारोपण करके इतिश्री न करे बल्कि समय-समय पर लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह जानना चाहिए कि पर्यावरण को कैसे बचाया जाये ताकि इस ग्रह पर जीवन के अस्तित्व को जारी रखने के लिए प्रकृति का संतुलन सुनिश्चित हो सके। हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्य में बढ़ते औद्योगिकीकरण के कारण बढ़ रहा प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैसी पर्यावरणीय समस्याएं हमें अपनी जीवनशैली के बारे में पुनर्विचार के लिये प्रेरित कर रहीं हैं।
विज्ञापन



विश्व पर्यावरण दिवस : बराला ने झाड़ू लगाकर की सफाई अभियान की शुरुआत
पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर 100-100 पौधे लगाने के दिए निर्देश
कहा, 23 जून 2017 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर खुले में शौच मुक्त हो जाएगा प्रदेश


02 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टोहाना शहर में श्रमदान करते टोहाना विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें