अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
क्षेत्र में स्नेचिंग की होने वाली घटनाओं सहित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। सोमवार को थाना अध्यक्ष विक्रमजीत भादू के नेतृत्व में पुलिस ने मोटर साइकिलों पर घूमने वाले असामाजिक तत्व व नियमों का पालन न करने वालों पर अभियान चलाकर करीब डेढ़ दर्जन मोटर साइकिलों के चालान काटे और तीन दर्जन बगैर नंबर व अधूरे दस्तावेज मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया है ।
अभियान में पुलिस के करीब 3 दर्जन कर्मचारी शामिल हुए और पुलिस प्रशासन ने कुछ कर्मचारियों को सिविल वर्दी में भी थे। पुलिस का यह अभियान पूरे शहर भर में चला, जिसके चलते कई वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मचारी पूरी तरह से मुस्तैद थे जिसके चलते पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन मोटरसाइकिल चालकों के चालान काट दिए और तीन दर्जन के करीब उन मोटर साइकिलों को कब्जे में ले लिया, जिनके पास अधूरे दस्तावेज थे। थाना अध्यक्ष विक्रमजीत भादू ने बताया की काबू किए गए बाइक चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। एसएचओ ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएचओ ने चलाया अभियान, डेढ़ दर्जन बाइक के काटे चालान
05एफटीबीपी17 : रतिया में अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती हुई पुलिस ।