अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
बड़ोपल में विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत बड़ोपल के द्वारा गांव के ही सामाजिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली रैली के द्वारा सभी लोगों को स्वच्छता रखने व अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक कर पौधरोपण भी किया ।
सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र सिंह पुनिया व ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह ने भिन्न भिन्न स्कीमों में प्राप्त राशि व प्राप्त होने वाली राशि बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ग्राम सभा में जय हिंद युवा क्लब के प्रधान अभय शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई की ना तो मैं गंदगी फैलाऊंगा ना ही मैं किसी को फैलाने दूंगा ,मैं कम से कम 50 व्यक्तियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करूंगा। इस मौके पर सरपंच शारदा पुनिया, सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र सिंह पुनिया, ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह, सुमित्रा डुडी, मीरा छिम्पा, सीएसआई से पवन कुमार आदि मौजूद थे।
लोगों को शपथ दिलाई की न तो मैं गंदगी फैलाऊंगा न फैलाने दूंगा