फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह ही जारी होगा भूना कचरा प्रबंधन प्लांट का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
आखिरकार शहरवासियों की समस्या कचरा प्रबंधन प्लांट को लेकर चलाई जा रही अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। भूना के कचरा प्रबंधन प्लांट के लिए टेंडर इसी माह जारी होंगे।
खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत में इसका आश्वासन दिया। बता दें कि अमर उजाला लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता रहा है। भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने ये भी कहा कि अगले साल लगभग दस हजार के करीब अध्यापकों की भर्ती और की जाएगी, इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन



सीएम मनोहर लाल ने ये भी माना कि प्रदेश की नई परिवहन पॉलिसी के कुछ बिंदुओं पर रोडवेज यूनियनें संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन उनसे बातचीत चल रही है। सीएम ने ये भी माना कि इस समय प्रदेश में यात्रियों का बहुत बोझ है और प्रदेश के परिवहन बेड़े की सभी बसें मिलकर भी इसे नहीं संभाल पा रही है। फिलहाल प्रदेश के परिवहन बेडे़ में 45 सौ के करीब बसें हैं और 3 सौ बसें और शामिल की जानी हैं। जबकि प्रदेश की जरूरत के अनुसार 10 हजार बसों की आवश्यकता है। सरकार एकदम से बेड़े को 10 हजार तक नहीं ले सकती, इसलिए कई ऐसे रूट और इलाके हैं जहां पर प्राइवेट बस मालिकों का साथ लेना जरूरी है। उन्हें किस तरह से समायोजित करना है, इस पर विचार चल रहा है।

नियमों के आधार पर अपग्रेड किए हैं प्रदेश के स्कूल
सोनीपत के गन्नौर में स्कूल अपग्रेड न होने पर बेटियों की पढ़ाई छूटने बारे पूछे जाने पर सीएम मनोहर लाल ने दो टूक कहा कि नियमों के आधार पर ही स्कूल अपग्रेड किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बच्चियों द्वारा आंदोलन किए गए हैं। लेकिन जो स्कूल अपग्रेड किए गए हैं, वो पहले ही नियमों को पूरा करते थे, इसलिए अपग्रेड हुए। उनकी लिस्ट तैयार थी, बस कुछ आंदोलन के चलते तुरंत कर दिए गए तो कुछ अब किए गए हैं। फिर भी जहां छात्रों की संख्या या स्कूलों की दूरी अधिक होगी, वहां पर स्कूल अपग्रेडेशन के बारे में विचार होगा। उन्होंने रतिया में घग्गर नदी को स्वच्छ करने व पशु अस्पताल की जगह पचास बिस्तरों का नशा मुक्ति केंद्र बनाने की बात भी कही। इसके अलावा उन्होंने फतेहाबाद में बैंक स्कवायर के भी जल्द पूरा करने का भरोसा दिया तो प्रदेश की नई नर्सिंग कालेज पॉलिसी भी जल्द लेकर आने का आश्वासन दिया। सीएम मनोहर लाल ने पढ़े-लिखे सरपंचों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा बेहतर काम करने पर ग्रांट के रूप में कुछ बजट देने के प्रावधान पर भी विचार करने की बात कही।
विज्ञापन


प्रदेश में शनिवार को अलगाववादियों को फंडिंग के मामले में एनआईए द्वारा छापेमारी करने के सवाल पर सीएम ने साफ तौर पर कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा, उन्होंने इस मामले में खुफिया एजेंसी की विफलता को भी नकारा। उन्होंने कहा कि एनआईए को भी किसी स्थानीय एजेंसी ने ही सूचित किया होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, पुलिस अधीक्षक कुलदीप यादव , एडीसी जेके अभीर, निगरानी कमेटी संयोजक भारत भूषण मिडड्डा सहित अनेक नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इसी माह जारी होगा भूना कचरा प्रबंधन प्लांट का टेंडर : सीएम
पत्रकारों से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने दिया भरोसा
कहा, अगले साल दस हजार अध्यापकों की नई भर्ती का भी दिया भरोसा
बोले, नियमों के आधार पर अपग्रेड किए हैं प्रदेश के स्कूल, प्राइवेट बसें मजबूरी भी और जरूरी भी


03एफटीबीपी10 : भूना रोड स्थित रेस्ट हाऊस में पत्रकारों से बात करते सीएम मनोहर लाल, साथ हैं सुभाष बराला एवं वेद फुलां ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें