फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विकास जनता की सहभागिता के बगैर अधूरा : बराला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
देश में बीजेपी की सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशन में जनकल्याणकारी व विकास कार्यों के अलावा स्वच्छता जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण जैसे अनेक सामाजिक मसलों पर भी कार्य कर रही है। इन सामाजिक विकास के कार्यों को जनता की सहभागिता के बिना पूरा नहीं किया जा सकता।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने गांव ढाणी सांचला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता अभियान में कही। ये सामाजिक विकास के मुद्दे देश की आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उठाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसी कड़ी में देश के लिए 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। हरियाणा में लिंगानुपात 1000 लड़कों के मुकाबले 835 लड़कियां थी, जो देश में सबसे न्यूनतम था। प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस अभियान में अपनी पूरी सहभागिता दी, जिसकी बदौलत से आज प्रदेश में लिंगानुपात 1000 लड़कों के मुकाबले 950 लड़कियां हो गया है। इस अभियान को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं व प्रदेश की जनता ने अपना पूरा योगदान दिया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 5 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को अपने स्वयं के घर, मोहल्ले, गांव, शहर, कस्बों की साफ-सफाई में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। सुभाष बराला ने आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव ढाणी सांचला को गोद लिया हुआ है। इस गांव में कुछ दिन पहले उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान में ग्रामीणों ने अपना पूरा योगदान दिया, जिस पर उन्होंने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पानी की व्यर्थ बर्बादी को रोककर ग्रामीणों ने गांव में पीने के पानी की किल्लत को दूर करने में अपना योगदान दिया है। आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव ढाणी सांचला के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 86 लाख 62 हजार रुपये के एस्टीमेट तैयार करवाए गए हैं, जिन पर अगले महीने कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इनमें स्कूल सौंदर्यीकरण, चहारदीवारी, पार्क निर्माण, गलियों को पक्की करवाना व नालों का निर्माण शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे जिस प्रकार अब तक अपना पूरा योगदान देते रहे हैं, उसी प्रकार आदर्श ग्राम योजना के विकास कार्यों में सरकार का सहयोग करें।
विज्ञापन


सामाजिक विकास जनता की सहभागिता के बगैर अधूरा : बराला
गांव ढाणी सांचला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत गांव में किया श्रम योगदान


02 गांव ढाणी सांचला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत श्रम योगदान करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें