राधा स्वामी सत्संग घर में टीका लगाते हुए।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान का निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अपराजिता सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची। निदेशक ने सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी व अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ गांव भोडिया खेड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी बनगांव व सीएचसी भट्टूकलां का दौरा किया व टीकाकरण सेशन केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी कोविड-19 टीकाकरण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए जन-जन को जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण और सैंपल व टेस्टिंग में बढ़ोतरी करें। शुक्रवार को 1424 लोगों ने कारोना से बचाव का टीका लगवाया वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राधा स्वामी सत्संग घर में टीकाकरण अभियान चलाया गया, यहां 40 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभियान का जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनीता सोखी ने निरीक्षण किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सोखी ने कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। समय रहते इसे रोका नहीं गया तो समाज को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
इन लोगों ने लगवाया टीका
46 सेंटरों पर 1830 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया
2 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की पहली और 3 ने दूसरी डोज लगवाई
10 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया
45 से 60 साल के 855 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 7 ने दूसरी डोज लगवाई
510 बुजुर्गों ने पहली और 37 ने दूसरी डोज लगवाई
कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर निदेशक ने बैठक ली है। इस बैठक में सभी एसएमओ मौजूद थे। सभी को निर्देश दिए गए हैं कि टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा करें। इसके अलावा वार्ड पार्षदों को कहा गया है कि वह अपने वार्ड में टीकाकरण सेशन लगवाएं
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
कोरोना टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की निदेशक।- फोटो : Fatehabad