जजपा ही दिलाएगी रतिया को नशा और कैंसर से निजात : दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के शीर्ष नेता एवं सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रतिया में जिस तरीके से नशा और कैंसर लंबे समय से आमजन मानस के लिए जी का जंजाल बना हुआ हैं। बहुत लोग मौत के ग्रास में चले गए, क्षेत्र को न कांग्रेस सरकार इस समस्या से राहत दिला सकी न ही वर्तमान भाजपा सरकार। उन्होंने दावा किया कि यदि माहौल व जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश में जजपा सरकार बनी तो पहली कलम से रतिया को नशा व कैंसर से निजात दिलाने पर काम शुरू होगा । सांसद दुष्यंत चौटाला अपने जनसंपर्क अभियान के तहत रतिया हलके के गांव भिरड़ाना, कमाना सहित कई गांवों में आयोजित ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
वर्तमान में सीएम विंडो के मनोनीत सदस्य, बीजेपी एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद कैप्टन जगजीत सिंह ने दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जजपा ज्वाइन की। गांव कमाना में भी देर रात तक युवा नेता मनजीत कमाना के संयोजन में हुई सभा में सैकड़ों ग्रामीणों ने सांसद दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बदले हालात में एक बदलाव की डगर इस इलाके में भी देखने को मिल रही है। प्रदेश के हर कोने में जजपा दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है। एक बूथ-दस यूथ मुहिम को मजबूत बनाना होगा। इस अवसर पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, वरिष्ठ नेता कुलजीत कुलड़िया, पवन जिंदल, राजेंद्र बिल्ला, विद्या रत्ति, महिला जिलाध्यक्ष कैलाश रानी, विजेंद्र साहू, राकेश सिहाग, राजेंद्र सूरा, कुलदीप सैनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित थे।