फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया हैलीपेड और सभा स्थल का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हिसार मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रविवार को फतेहाबाद आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने भोडिया खेड़ा खेल स्टेडियम में बनाए गए हैलीपेड और नई अनाज मंडी स्थित समारोह स्थल का दौरा किया। सुरक्षा सहित दूसरी प्रकार की गई तैयारियां का जायजा लिया। राजीव रंजन ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कौताही न करें। लोगों के आवागमन को भी सुविधा अनुसार रखा जाए। लोगों को आने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मंडलायुक्त ने वीवीआईपी गैलरी, प्रेस गैलरी सहित अन्य सेक्टरों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। उनके बाकायदा ड्यूटी पास बनाए गए है, उन्हीं पास से उनकी एंट्री होगी। आमजन के लिए भी आने का रास्ता अलग रखा गया है ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एडीसी डॉ जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, डीएसपी जगदीश काजला सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें