फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 कनाल भूमि पर जानबूझकर हैरो चलाकर फसल खराब करने का आरोप, 4 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हैरो चलाकर फसल खराब करने का आरोप, 4 पर मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । गांव बड़ोपल के संतलाल ने पुलिस को शिकायत देकर गांव के ही चार लोगों पर उसकी 76 कनाल भूमि पर खड़ी ज्वार, ग्वार व मूंगफली की फसल को खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने संतलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान विनोद, सीताराम, मुकेश व पवन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संतलाल ने बताया कि उसकी जमीन का रकबा नेशनल हाईवे के साथ लगता है। उसने बताया कि वह वर्षों से अपनी बहन के हिस्से की 76 कनाल जमीन काश्त करता आ रहा है। उसने इस जमीन पर मूंगफली, जवार व ग्वार की फसल की बुआई कर रखी है। उसने बताया कि विनोद, सीताराम, मुकेश व पवन ने उसकी जमीन पर अवैध रुप से होटल खोला हुआ था। जिसको लेकर उसके पास जिला नगर योजनाकार की ओर से नोटिस आया था। उसने मलकीयत के हिसाब से नोटिस का जवाब दे दिया था। इसके बाद नगर योजनाकार विभाग ने होटल को गिरा दिया। आरोप है कि इसी बदले की भावना में उक्त लोग हैरो व ट्रैक्टरों सहित उसके खेत में आए और उसकी खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें