अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
समाज में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर बताया गया है। शिक्षक समाज का निर्माता है व सही शिक्षक की गुणवत्ता को तराशने का कार्य उसे शिक्षित करने का कार्य पुष्प इंफोटेक बेहतरीन ढंग से कर रहा हैं। यह बात शिक्षाविद् डा. देव प्रकाश प्रिंसिपल ग्रामीण कालेज आफ एजुकेशन ने कही। वे एनटीटी प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। समारोह में शिक्षाविदें की उपस्थिति में एनटीटी का सफलतापूर्वक शिक्षण प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण वितरित किए गए। इस दौरान जगदीश पाहवा ने सभी का स्वागत करते अपने संबोधन में कहा कि एनटीटी में नौकरी की अपार संभावनाएं निजी व सरकारी क्षेत्र में हैं। विशिष्ट अतिथि नवल सिंह, बलदेव सैनी, राजकुमार व रोहतास डांगरा ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोमल, सोनिया, स्वाति, रूचि, सुनैना, ऋचा, अनु, चारु, सन्तोष, कल्पना, माया, मनप्रीत, गगनदीप, वीना व अन्य दर्जनों अभ्यर्थियों सहित पुष्प इंफोटेक के शक्ति, सन्तोष, सुषमा व अभिषेक पाहवा उपस्थित रहे।