बस चालक व छात्रों के बीच हुए हंगामे में दोनों पक्षों पर केस दर्ज
फतेहाबाद। बस स्टैंड पर कल छात्रों व बस चालक के बीच हुए हंगामे को लेकर फतेहाबाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किए है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर आईटीआई के छात्रों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने तथा नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर एक आरोपी प्रदीप निवासी बनावाली को गिरफ़्तार किया है। वहीं दूसरी और सिटी पुलिस ने कुलदीप निवासी बनावाली की शिकायत पर ड्राइवर मांगेराम, परिचालक कृष्ण कुमार व दो अन्य के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।