फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात करने की बात का आडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग आया हरकत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
शहर के एक मैटरनिटी होम की संचालिका द्वारा गर्भपात किए जाने की सौदेबाजी को लेकर ऑडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल हुई ऑडियो में मैटरनिटी होम चलाने वाली संचालिका एक अन्य व्यक्ति के साथ फोन पर गर्भपात के मामले को लेकर बातचीत कर रही है और इस बातचीत के तहत पैसों का भी लेन-देन को लेकर गर्भपात का रेट 16 हजार रुपये बता रही है। उपरोक्त संचालिका से बात करने वाला व्यक्ति इससे पहले करवाए गए गर्भपात में कम पैसे लेने की बात कर रहा है। इस वायरल ऑडियो को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और ऐसे मामलों को सूत्र एकत्रित करने के लिए अपनी टीमें भी गठित कर दी हैं। इस संदर्भ में मुख्य चिकित्सक डा. विजय जैन से बात की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके सामने भी उपरोक्त ऑडियो की बात आई है, मगर ऑडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने अभी तक विभाग को कोई भी शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सक ने इस बात के भी संकेत दिए कि अवैध रूप से गर्भपात करने के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सचेत है और समय-समय पर ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि रतिया क्षेत्र में सख्ती होने के कारण ही आज लिंगानुपात पूरे जिले में बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें