फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शनिवार से : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद।
विज्ञापन

हिसार के सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 10 जनवरी से आरंभ होने वाली सेना की खुली भर्ती के लिए आवेदक शनिवार से ऑनलाइन अपना आवेदन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस भर्ती में जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। धार्मिक शिक्षकों को छोड़कर सेना भर्ती में भाग लेने के अन्य इच्छुक उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइनइंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर 11 नवंबर से अपना नाम पंजीकृत करवा लें। बिना ऑनलाइन पंजीकरण के किसी भी उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। आवेदन करते समय उम्मीदवार वेबसाइट पर हरियाणा-अंबाला आप्शन को चुनें।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 10 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, दसवीं कक्षा उत्तीर्ण सैनिक ट्रेड मैन व हरियाणा व हिमाचल राज्य श्रेणी के लिए आरटीजेसीओ के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें