फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाना मर्डर केस में थानाध्यक्ष से मिले शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कमाना में बच्ची के हत्यारों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन

थानाध्यक्ष से मिले शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्य
हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की रखी मांग, एसएचओ ने दिया आश्वासन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
गांव कमाना में बच्ची की हत्या कर शव को जोहड़ में फेंकने के मामले में एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया लेकिन पुलिस को हत्यारोपी नहीं मिला है। शनिवार को इस मामले में शहीद भगत सिंह नौजवान सभा हरियाणा-पंजाब के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव मनदीप सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विक्रमजीत से मिला और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष विक्रम जीत भादू ने सभा सदस्यों को आश्वस्त किया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नही जायेगा। जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे के होंगे।
विज्ञापन

गांव कमाना में 10 वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ दुकान से समान लेकर घर पर आई थी, लेकिन कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई थी। काफी देर तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस व परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन ग्रामीणों को बच्ची का शव गांव के ही जोहड़ के पास मिला था। इसके बाद से पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है ताकि इस मामले में आरोपियों का पता लगाया जा सके, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


24एफटीबीपी18 : रतिया में थानाध्यक्ष से मिलते हुए शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें