फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला सूची जारी होने से भी टोहाना अस्पताल का मर्ज नहीं हुआ दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
स्वास्थ्य विभाग भी अब नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के मूड में नहीं दिख रहा है। कम से कम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई चिकित्सकों की तबादला सूची देखकर तो यही लग रहा है। सूची में टोहाना अस्पताल में दो चिकित्सकों को भेजा तो जरूर गया है। लेकिन साथ ही दो चिकित्सकों को यहां से दूसरे स्टेशन पर भी भेज दिया गया है। जिसकी वजह से टोहाना अस्पताल में चिकित्सकों की कमी यथावत बनी हुई है।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से चिकित्सकों कमी से जूझ रहे अस्पताल की समस्या को लेकर शहर के अनेक समाजसेवी संगठन विधायक सुभाष बराला से मिल चुके थे। इसके अलावा जब खुद विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया था तो उस दौरान भी एसएमओ द्वारा अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की समस्या के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद बराला ने जल्द चिकित्सकों को लाने का आश्वासन भी दिया था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल आफिसर के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत टोहाना नागरिक अस्पताल को दो चिकित्सक मिले है। जिसमें धमतान पीचएसी से डॉ. सिमरन सिद्धृ का तबादला टोहाना किया है। वहीं नरवाना नागरिक अस्पताल से डॉ. रिया मित्तल का तबादला टोहाना कर दिया है, लेकिन दो चिकित्सक डॉ. मनप्रीत को रानिया और निधि सिंह का तबादला कुरूक्षेत्र कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पद है खाली
टोहाना सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कुल 17 पोस्ट स्वीकृत हो गई हैं। लेकिन कागजों में टोहाना अस्पताल में 8 चिकित्सक कार्यरत हैं लेकिन 8 में से 4 चिकित्सक अवकाश पर ही चल रहे हैं जिसके कारण मरीजों की देखभाल का जिम्मा चार ही चिकित्सकों के सिर पर है।

तबादला सूची जारी होने से भी टोहाना अस्पताल का मर्ज नहीं हुआ दूर
दो नए चिकित्सक भेजे तो दो पुराने चिकित्सकों का हुआ तबादला


10एफटीबीपी19 : टोहाना नागरिक अस्पताल ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें