फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब नंबर की कार से ₹14 लाख बरामद

Fri, 11 Sep 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर के पास पुलिस ने वीरवार रात नाकेबंदी के दौरान पंजाब नंबर की एक्सयूवी कार से 14 लाख रुपये की नकदी बरामद कर पांच युवकों को काबू किया है।
विज्ञापन

गाड़ी सवार युवक बरामद राशि के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी है। अब संबंधित विभाग राशि के स्रोत और उससे जुड़ी जानकारी की जांच करेगा।
काबू किए गए युवक खाटूश्याम से जालंधर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों में 13 युवक सवार थे और गांव दरियापुर के पास एक होटल में रुके थे। होटल में युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ युवक गाड़ी की चाबी लेकर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान गाड़ी से नकदी बरामद की।
विज्ञापन

काबू किए गए युवकों में चार जालंधर और एक कपूरथला का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि गाड़ी से 14 लाख रुपये बरामद हुए हैं और राशि के संबंध में आयकर विभाग को सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच संबंधित विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें