फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव हिजरावां कलां के पास कार सवार तस्कर को 14 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपी तस्कर गांव हिजरावां कलां निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल टीम को सूचना मिली थी कि गांव हिजरावां कलां निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ गोलू ने जमीन ठेका पर लेकर खेती की हुई है। आरोपी कार में बाहर से कचरा डोडा पोस्त लाकर खेत में छिपा कर रखता है। सूचना पर टीम जब खेत के पास पहुंची तो आरोपी तस्कर सुखविंद्र सिंह कार लेकर भागने लगा। टीम ने रोकने का इशारा किया लेकिन नहीं रोकी और गाड़ी फंस गई। टीम ने गाड़ी को काबू कर लिया। नियम अनुसार गाड़ी की जांच की तो उसमें से कट्टा बरामद हुआ और उसमें से 14 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।