फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में 1350 टन कचरा सड़कों और घरों में पड़ा

Sat, 09 May 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। धरने को संबोधित करते राज्य प्रधान नरेश शास्त्री।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 9वें दिन भी जारी रही। जिले के पांचों शहरों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लग चुके हैं। हालात यह है कि सरकार और कर्मचारियों की लड़ाई में 1350 टन कचरा जमा हो चुका है। लोग घरों से कचरा लाकर सड़कों पर फेंकने लगे हैं। इससे शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर बदबू फैल रही है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर परिषद प्रशासन ने कचरा उठान के लिए शुक्रवार को पुलिस फोर्स मांगी थी लेकिन चुनाव के चलते शनिवार को प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को फतेहाबाद में विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा और मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। धरने पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री और हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंदद भी पहुंचे और कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
धरने को संबोधित करते हुए नरेश शास्त्री व राजेंद्र ने प्रशासन द्वारा अन्य जिलों में अपनाए जा रहे तरीकों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि हिसार, सिरसा, डबवाली और अन्य क्षेत्रों में प्रशासन पुलिस बल का प्रयोग कर जबरदस्ती कूड़ा उठवाने का प्रयास कर रहा है। दमकल गाडिय़ों को जबरदस्ती चलाने की कोशिश हो रही है जो लोकतंत्र में जायज नहीं है।
विज्ञापन

-
राज्य प्रधान ने कहा : 13 साल में एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं
संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि पिछले 13 सालों में प्रदेश में ग्रुप सी और डी की कई भर्तियां हुईं लेकिन एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की गई। हरियाणा कौशल रोजगार निगम जैसी संस्थाओं में भी सफाई कर्मचारियों को उचित स्थान नहीं मिला। राज्य प्रधान ने कहा कि जिस कर्मचारी के पास पैसे नहीं होते, उसका कोई त्योहार नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें