फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट हुए कांग्रेस, इनेलो व जजपा पार्षद, कामरेड रामचंद्र सहित 10 पार्षदों के पत्र के कारण रखी गई जिप बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
एकजुट हुए कांग्रेस, इनेलो और जजपा के पार्षद, कामरेड रामचंद्र सहित 10 पार्षदों के पत्र के कारण रखी गई जिप बैठक
विज्ञापन

विष्णु नाढ़ोड़ी
फतेहाबाद। एक घंटे के लिए बैठक की अध्यक्षता करने की बात पर गीता नांगली को हटाने वाले पार्षदों में आई दरार के कारण बीती 15 जनवरी को स्थगित हुई जिला परिषद की बैठक 6 फरवरी को दोबारा होगी। एकाएक दोबारा बैठक रखे जाने के पीछे के कारण चौंकाने वाले हैं। पूर्व चेयरमैन गीता नांगली एक बार दोबारा पिक्चर में आती दिख रही हैं। दरअसल 15 जनवरी की बैठक के बाद कई नए समीकरण जिला परिषद में बने हैं। दरअसल अब जो स्थिति बनती दिख रही हैं, उसके अनुसार जिला परिषद के अंदर ही बीजेपी के खिलाफ महा गठबंधन बनता दिख रहा है। नए समीकरणों में अब कांग्रेस, इनेलो, जजपा और माकपा सहित कुल 10 पार्षदों ने एकजुट होकर जिप सीईओ को पत्र सौंप बैठक बुलाने की मांग की है। इस लिस्ट में बीजेपी समर्थित युक्ति गोदारा भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व चेयरपर्सन गीता नांगली को हटाए जाने के बाद पहली बार 15 जनवरी को बुलाई गई बैठक पार्षदों में कार्यकारी अध्यक्ष चुनने को लेकर सहमति नहीं बन पाने के कारण स्थगित हो गई थी। यहां यह भी ज्ञात रहे कि उक्त बैठक में भाजपा समर्पित किसी भी पार्षद ने भाग नहीं लिया था। अब देखना होगा कि एकजुट हुए उक्त 10 पार्षद आगामी 6 फरवरी को होने वाली बैठक में किसे कार्यकारी अध्यक्ष बनाते हैं। वहीं स्थगित हुई पिछली बैठक में शामिल नहीं हुए पार्षदों के बैठक में शामिल होने या नहीं होने पर भी सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
इन पार्षदों ने बैठक बुलाने के लिए सौंपा है पत्र
1. रामचंद्र सहनाल
2. रामदास टिब्बी
3. अजय मेहता
4. अवतार सिंह
5. सुशीला सिहाग
6. युक्ति चौधरी गोदारा
7. जगदीश चंद्र
8. बलजीत कौर
9. विजेंद्र सिवाच
10. गीता नांगली
बॉक्स
युक्ति गोदारा और रामचंद्र सहनाल को पूर्व चेयरपर्सन गीता नांगली का मिला समर्थन
15 जनवरी की बैठक स्थगित होने के बाद जिला पार्षद युक्ति गोदारा और रामचंद्र सहनाल के बीच लघु सचिवालय में ही मीटिंग हुई थी। इसके बाद युक्ति गोदारा और रामचंद्र सहनाल ने अलग-अलग विभिन्न पार्षदों से मुलाकात कर उनका मन टटोला था। इसके बाद अब 6 फरवरी को प्रस्तावित बैठक की मांग का पत्र सौंपने वाले पार्षदों को पूर्व चेयरमैन गीता नांगली का भी सर्मथन है। ऐसे में माना जा रहा है कि किसी भी वक्त जिला परिषद के चेयपर्सन का चुनाव संभव है। इसी को लेकर भी आगामी बैठक में पार्षदों में अपनी-अपनी दावेदारी दिखाने का मौका होगा। वहीं कुछ दिनों पहले युक्ति व रामचंद्र के नेतृत्व में बीते दिनों कुल 8 पार्षद टोहाना क्षेत्र के गांव धारसूल में गुप्त बैठक भी कर चुके हैें। चाहे जो भी हो लेकिन यह तय है कि चेयरपर्सन के लिए आगामी समय में होने वाला चुनाव काफी रोचक होने वाला है।
विज्ञापन

बॉक्स
इन एजेंडों पर होगी चर्चा
1. गांवों में बस क्यू-शैल्टर बनाने के बारे में
2. गांवों में बने हैल्थ सेंटरों की मुरम्मत
3. बीएमसी कमेटी बनाने के बारे में
4. गांवों में पानी की सुविधा व शौचालयों का निर्माण
5. वाटर टैंकर और वाटर कूलर खरीदने के लिए
6. खंड कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय निर्माण के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध करवाने के बारे में
7. सीएल से प्राप्त ग्रांट को वितरित करने करने के बारे में
बॉक्स
इन दस गांवों में बनेगी आंगनबाड़ी, साढ़े 99 लाख रुपये की ग्रांट जारी
जिला परिषद ने 10 गांवों में बनने वाले आंगनबाड़ी भवन के लिए साढ़े 99 लाख रुपये की ग्रांट जारी कर दी है। इस ग्रांट से गांव कुम्हारिया, काजलहेडी, बीघड़, बीजालांबा, करनौली, चिंदड़, तामसपुरा, खुंबर, भूथनकलां व भट्टू सोतर में बनेगी। बता दें कि उक्त 10 आंगनबाड़ी को जिला परिषद की तरफ से पूरी ग्रांट जारी की गई है। इसके अलावा जिले में 26 और आंगनबाड़ी बनाई जाएंगी जिनके लिए जिला परिषद मनरेगा के तहत प्रति आंगनबाड़ी 4 लाख 95 लाख रुपये के हिसाब से देगा और बाकी पैसे ग्राम पंचायत लगाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें