फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास चौक में मिला लावारिस व्यक्ति का शव, ठंड के कारण मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रविदास चौक में पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ठंड से मौत होने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के रविदास चौक पर बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से सूचना मिली थी। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शव के शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं है ऐसे में माना जा सकता है कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई हो। उन्होंने बताया कि शव को शव गृह में रखवाया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें