फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईओ ने किया भड़ोलावाली स्कूल का निरीक्षण, शौचालयों का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने कहा कि मेहनत मनुष्य को सबका सिरमौर बनाती है तथा स्वच्छता हमारे जीवन में आनंदमय जीवन का संचार करती है। हमें भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होते हुए अपने आस-पास सफाई रखनी चाहिए। वे आज राजकीय उच्च स्कूल भड़ोलांवाली में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सिहाग ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं को मेहनत करने और स्वच्छता अभियान में पूरा योगदान देने के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के तीन नवनिर्मित शौचालयों को भी छत्रों को समर्पित करते हुए उन्हें इनमें साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया। डीईओ ने स्टाफ सदस्यों की विद्यालय में साफ-सफाई रखने व अनुशासन के लिए प्रशंसा भी की। विद्यालय प्रभारी हरमिन्द्र सिंह आजाद ने जिला शिक्षा अधिकारी का विद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ सदस्य जोगिन्द्र सिंह सांई टीजीटी अंग्रेजी, गौरव अरोड़ा टीजीटी गणित, प्रवीन कुमार संस्कृत अध्यापक, अमित कुमार स्कूल प्रबंधक, रमनदीप कौर, संजय कुमार, यादविन्द्र सिंह झूरियां, विनोद कुमार, संतलाल, पूर्ण क्लर्क, डॉ. राजेन्द्र महला, डीपीई गौरीशंकर साहू सहित आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें