फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली दीवाली मनाएंगे आरोही स्कूल से हटाए गए कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोही स्कूल से हटाए गए कर्मचारी मनाएंगे काली दिवाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले आरोही स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना मंगलवार को 44वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने की अध्यक्षता करते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान रमेश शर्मा ने कहा कि दिवाली का त्योहार घरों में खुशियां लेकर आता है लेकिन इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के घरों में खुशियां तो दूर की बात, चूल्हा जलना भी मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन्हें स्कूल से निकाले 3 महीने का वक्त हो चुका है, ये कैसे बिना काम के अपने घरों में खुशियां मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली वाले दिन लोगों के घर दीपक से जगमगाएंगे लेकिन इन कर्मचारियों के घर अंधेरा छाया रहेगा। इस बार आरोही स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दोबारा लगाए जाने की मांग को लेकर कर्मचारी काली दिवाली मनाएंगे। इस अवसर पर विनोद भिरड़ाना, किरपाल कम्बोज, संदीप बैनीवाल, रहमत मंगल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें