फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तीन दिन नहीं होगी फसलों की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। दीपावली के पर्व पर मंगलवार से अनाजमंडी में 3 दिन धान की बोली नहीं होगी। मंगलवार से लेकर वीरवार तक व्यापार मंडल ने किसानों से आग्रह किया है कि वह मंडी में फसल लेकर न आएं। व्यापार मंडल के प्रवक्ता विजय कक्कड़ ने बताया कि मंगलवार को छोटी दीपावली, बुधवार को दीपावली व वीरवार को विश्वकर्मा डे तथा अन्नकूट पर मंडी में कामकाज नहीं होगा। इस दौरान मंडी के लगभग सभी गेट बंद रहेंगे। खरीद एजेंसियां खरीद के लिए मंडी में नहीं आएंगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वह इन 3 दिनों में मंडी में फसल ना लाएं, अन्यथा उनको परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें