फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी कालोनियों से हटेंगी बिजली की हाई वोल्टेज तारें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। 11 केवी माजरा फीडर की हाई वोल्टेज की तारें जल्द ही रिहायशी कालोनियों में घरों से उतारी जाएंगी। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने नागरिक अधिकार मंच के प्रतिनिधियों व शहर के गणमान्य लोगों को विश्वास दिलाया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर की विभिन्न रिहायशी कालोनियों के निवासी नागरिक अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल के साथ शहर की डीसी कालोनी, बीमा कालोनी, चौधरी कालोनी, जगजीवनपुरा, सुंदर नगर व भूना मोड़ पर स्थित कई दुकानदार इन क्षेत्रों में रिहायशी कालोनियों में मकानों व दुकानों में 11केवी माजरा फीडर की तारों को हटाने की मांग को लेकर बिजली निगम के स्थानीय उपमंडल अधिकारी की अनुपस्थिति में वरिष्ठ जेई को ज्ञापन सौंपा। बाद में कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह से मिलकर उक्त समस्या के समाधान की मांग की। इन लोगों ने बताया कि उक्त कालोनियां सरकार द्वारा अधिकृत व कानूनन रूप से मंजूर हैं। इन कालोनियों में बिजली-पानी, सीवरेज की सुविधाएं उपलब्ध है। इन क्षेत्रों में बिजली की तारों की वजह से लोग भय के साये में रहने को मजबूर है। मकानों व दुकानों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों के कारण कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। प्रतिनिधिमंडल में मोहन लाल नारंग, राजीव सेतिया, देवीलाल एडवोकेट, भूप सिंह रोहिल्ला, रमन आनंद, प्रवीन आनंद, महेन्द्र कुमार शर्मा, रामस्वरूप, श्रवण कुमार, सुरेंद्र चौधरी, सुरजीत सिंह, रमेश कुमार, बलबीर सिंह पेंटर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें