अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई शहर के एक मोहल्ले की 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवती के ब्यान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि शहर के एक मोहल्ले की युवती के गत दिवस लापता होने पर शहर थाना पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने वीरवार रात को युवती को राजस्थान में उसकी बहन के घर से बरामद कर शुक्रवार को उसके परिजनों को सौंप दिया। वही एक अन्य मामले में शहर के मातूराम कालोनी से एक 45 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने पर शहर थाना पुलिस ने उसके भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।