फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचनद स्मारक ट्रस्ट का पंजाबी युवा सम्मेलन एक जुलाई को हिसार में : ईश सरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पंचनद युवा इकाई की बैठक वीरवार को भूना में आयोजित की गई। इसमें टोहाना से प्रदेश संयोजक नितिन मेहता, मीडिया प्रभारी ईश सरना और टोहाना इकाई के सचिव पवन गिरधर ने विशेष तौर पर शिरकत की। मीडिया प्रभारी ईश सरना ने बताया कि एक जुलाई को गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से पंजाबी युवा सम्मेलन आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे हरियाणा क्षेत्र से युवा पंजाबी पीढ़ी एकत्रित होगी मुख्य अतिथि के तौर में पंचनद ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आएंगे। सरना ने बताया कि बताया कि थानेसर के विधायक सुभाष सुधा प्रदेश से पहुंचे अनेक विभूतियां का स्वागत करेंगे। बैठक में भूना क्षेत्र में नई युवा इकाई बना पंकज पसरीजा को प्रधान बनाया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान पंकज पसरीजा ने कहा कि मुझे यह जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह इसे बखूबी निभा निभाएंगे। इस अवसर पर पंजाबी सभा के प्रधान राजेंद्र खट्टर, दर्शन रेवड़ी, दीपक नारंग, अनिल भूटानी, सुनील नारंग, जोनी खट्टर, दिनेशा अनंद, अजय रेवड़ी, मोहित कक्कड़, दिनेश भूटानी, परविंदर ढींगडा, प्रवीण ढींगडा, प्रवीण लिखा, लविश मेहता, गौरव कक्कड़, मोहित मेहता, अजय मेहता ,संजय धवन, अशोक कत्याल, जॉनी नागपाल, केशव सचदेवा, हनी नागपाल, अजय खुराना, जॉनी गुलाटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें