फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैशनल अप्रैंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम के क्रियांवन में फतेहाबाद तीसरे पायदान पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएपी स्कीम के क्रियान्वयन में फतेहाबाद तीसरे पायदान पर पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रोमोशन स्कीम (एनएपीएस) के क्रियान्वयन में फतेहाबाद जिला प्रदेश में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। एनएपीएस की समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ जेके आभीर ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर एडीसी ने योजना के शत प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला को विभिन्न विभागों में 900 प्रशिक्षु रखने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें से 638 युवाओं को विभिन्न विभागों में प्रशिक्षुता दिलवाई गई है। योजना के तहत आईटीआई से एक वर्ष का डिप्लोमा हासिल कर चुके प्रशिक्षुओं को 6955 रुपये तथा दो वर्ष के डिप्लोमा धारक को 7825 रुपये बतौर प्रशिक्षणार्थी दिए जाते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों को शिक्षुता पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एपीपीआरईएनटीआईसीईएसएचआईपी डॉट जीओवी डॉट आईएन पर शिक्षुता अधिनियम 1961 के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने वन विभाग, बिजली विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द निर्धारित कोटा के तहत प्रशिक्षु लगाने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करे।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत उम्मीदवारों के आवेदन पोर्टल पर स्वीकार करे। इस अवसर पर आईटीआई भोडिया खेड़ा के प्राधानाचार्य कम सहायक शिक्षुता सलाहकार बृजपाल बैनीवाल, प्लेसमेंट एसआर चोपड़ा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें