फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की शादी में शरीक होकर घर लौट रहे चार दोस्तों की कार असंतुलित होकर जोहड़ में गिरी, दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना/फतेहाबाद।
गांव चौबारा के जोहड़ में वीरवार देर रात दो बजे के करीब एक स्विफ्ट डिजायर कार गिरने से चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिसार निवासी कुलदीप सिंह (26) व सोनू (27) जिला भिवानी के गांव बलियाली निवासी प्रवीण शर्मा (25) तथा गांव धौलू निवासी अनीश कुमार (24) के रूप में हुई है। मृतकों में से गांव बलियाली निवासी प्रवीण शर्मा शादीशुदा था जबकि बाकी तीन दोस्तों की शादी नहीं हुई थी। चारों दोस्त थे और गांव धौलू में अपने एक अन्य दोस्त कृष्ण पुत्र राजेंद्र पंच की शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए थे।
जानकारी के अनुसार रतिया रोड पर सिंथला बस स्टाप व राइस मिल के मध्य राजेंद्र सिंह पंच की ढाणी है। जिसके बेटे कृष्ण का विवाह वीरवार रात्रि को हुआ था। कृष्ण भी चारों का दोस्त था और उन्हीं के साथ हिसार में पुलिस लाइन के सामने रतन के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता था। मृतकों में शामिल कुलदीप का उन्हीं के ठेके के पास एक ढाबा था। परिजनों ने बताया कि कृष्ण के विवाह में शामिल होने के लिए चारों युवकों ने अपने किसी जानकार की डिजायर कार संख्या एचआर 20 ए.डी.-9149 ली और खुद ही चलाकर रात 10 बजे के दौरान ही गांव धौलू में विवाह समारोह में पहुंचे थे। शादी समारोह से सवा एक बजे के करीब वे हिसार के लिए रवाना हो गए थे। परिजनों के अनुसार विवाह समारोह से तकरीबन 14 किलोमीटर दूर गांव चौबारा के पास कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और कार सड़क किनारे जोहड़ में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चारों युवकों कुलदीप, सोनू, प्रवीण शर्मा एवं अनीश की मौके पर ही मौत हो गई। जोहड़ में कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दर्जनों ग्रामीण भी अलसुबह ही ट्रैक्टर, कस्सी व रस्से लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। तालाब मेें भरी गाद को कस्सियों की सहायता से हटाकर व ट्रैक्टर के पीछे रस्से बांधकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं बीट इंचार्ज
पुलिस बीट इंचार्ज एएसआई साधू राम ने बताया कि रात्रि 2 बजे के करीब स्विफ्ट डिजायर कार गांव चौबारा के जोहड़ में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था, जहां चारों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें