फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव पारता के पास एक एसेंट कार में आग लगने से तीन लोग बाल-बाल बच गए। आगजनी में एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। आगजनी का कारण कार में शार्ट सर्किट बताया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवाना के गांव जुलहेडा निवासी विकास दो अन्य लोगों के साथ गांव नहला की ओर अपनी कार द्वारा जा रहा था। जब वे गांव पिरथला के रास्ते पारता होते हुए नहला जा रहे थे तो अचानक पारता के गांव के पास पहुंचते ही कार में धुआं उठता देख तीनों ने अफरातफरी में कार से निकलने का प्रयास किया। विकास को गाड़ी में उतरने से देर हो गई, जिससे वह आग की चपेट में आ गया और उसके शरीर का कुछ हिस्सा जल गया। कार में लगी आग को देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल विभाग की गाड़ी वहां आती, कार पूरी तरह से जल चुकी थी। विकास को उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें