फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में विपक्ष ने बजट को बताया निराशाजनक तो सता पक्ष ने बताया जनहितैषी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले में विपक्ष ने बजट को बताया निराशाजनक तो सत्ता पक्ष ने बताया जनहितैषी
विज्ञापन

जिले के राजनीतिक दलों के नेता बजट को लेकर आए आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । केंद्र सरकार के आखिरी पूर्ण बजट के सामने आने के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बजट को लेकर भी तलवारें खिंच गई हैं। जिले के तीनों विधानसभा हलकों में सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने बजट को अपनी-अपनी परिभाषाएं दे दी हैं।
फतेहाबाद हलके के नेताओं ने बजट पर रखी अपनी अपनी राय
पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार का कमजोर बजट : दुड़ाराम
पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता दुड़ाराम ने आम बजट 2018 को बड़ा निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष नौकरीपेशा लोगों को सरकार से उम्मीद होती है कि सरकार उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए इनकम टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी करेंगे लेकिन अरुण जेटली ने ऐसा ना करके आम नौकरीपेशा की कमर तोड़ने का काम किया है। दुड़ाराम ने ये भी कहा कि सरकार बजट में ये तो कह रही है कि 2022 तक किसानों की आय दुगनी कर देंगे, लेकिन इसके लिए रोडमैप के बारे में साफ कुछ नहीं कहा गया है।
विज्ञापन

ना आम आदमी और ना ही किसान, बजट में सिर्फ पूंजीपतियों का ध्यान : दौलतपुरिया
फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी केंद्र सरकार के बजट को पूंजीपतियों का बजट बताया है। इनेलो विधायक दौलतपुरिया ने साफ कहा कि इस बजट में ना तो आम आदमी और ना ही किसान, रखा गया है सिर्फ पूंजीपतियों का ध्यान। विधायक ने कहा कि इस बजट के सामने आने से स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार को आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि उसे केवल कार्पोरेट दोस्तों की ही फिक्र रहती है।
आम बजट जनहितैषी, सभी वर्गों को होगा फायदा : मिड्डा
भारतीय जनता पार्टी के निगरानी कमेटी के लोकसभा संयोजक भारतभूषण मिड्ढ़ा ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा प्रस्तुत किया गया आम बजट जन हितैषी है तथा इससे सभी वर्गों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बजट किसान हितैषी है तथा इससे किसान की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए भी बजट बढ़ाया गया है जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी की गई है जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं भी बढे़ंगी

निराशाजनक रहा बजट : निशान सिंह
इनेलो किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि 2018 देश का बजट पूरी तरह निराशाजनक रहा। यह तो बात पंद्रह लाख वाले जुमले की तरह साबित हुई। अगर सरकार किसानों के प्रति इतनी गंभीर होती है तो मौखिक तौर पर ढोल पीटने की जरूरत नहीं की 2022 तक किसानों की आय दुगनी कर देंगे।

आम व मध्यमवर्गीय किए दरकिनार : भवानी सिंह
कांग्रेस के प्रदेश सचिव ठाकुर भवानी सिंह ने कहा कि बजट में आम व मध्यमवर्गीय व्यक्ति का ध्यान नहीं रखा गया। यह बजट उद्योपतियों के फायदे को देखकर बनाया गया है। आयकर सीमा न बढ़ाना भी यह दर्शाता है कि सरकार का ध्यान गरीब तबके की ओर नहीं है। यह बजट आज तक का सबसे नकारा बजट है।

कृषि प्रधान बजट, लेकिन हर वर्ग का भी रखा गया ध्यान : बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आम बजट को कृषि प्रधान बजट करार दिया है। बराला ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। इस बजट से किसान वर्ग को विशेष लाभ होगा तो वरिष्ठ नागरिकों को भी विशेष राहतें मिलेंगी। ऐसे जनहितैषी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री अरूण जेटली को बधाई।


रतिया हलके के नेताओं ने भी रखी बजट पर अपनी राय
रोजगार बढ़ाने के नहीं किए गए ठोस प्रयास : बलियाला
रतिया से इनेलो विधायक प्रो. रविन्द्र बलियाला ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट पूरी तरह निराशाजनक है। क्योंकि बजट में रोजगार बढ़ाने के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए व किसानों की आय बढ़ाने की बातें की जा रही थी, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि जनता इस बजट को काफी आशा से देख रही थी, लेकिन इस बजट ने कुल मिलाकर हर वर्ग को निराश ही किया है।
खोखले दावों वाला है बजट : जरनैल सिंह
रतिया के पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता जरनैल सिंह ने बजट को पूरी तरह निरशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आई है लोक लुभावने दावे करती आ रही है। लेकिन वास्तव में भाजपा के दावे पुरी तरह खोखले हैं और यही बजट में साफ दिखाई दे रहा है। क्योंकि बजट से देश की जनता को अनेकों उम्मीदें थी, लेकिन बजट ने हर वर्ग को निराश किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व के बजट में भी अनेकों दावे किए थे, लेकिन वह मात्र खोखले ही साबित हुए।
विज्ञापन

हर वर्ग का रखा गया है बारीकी से ध्यान : दुग्गल
अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरमैन सुनीता दुग्गल ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में देश के वित्तमंत्री ने हर वर्ग का काफी बारीकी से ध्यान रखा है तथा उनका उद्देश्य की चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा कर सके। उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से जहां रोजगार बढ़ाने की योजना है, वहीं किसानों की आय बढ़ाने की बात की गई है तो सड़कें व रेल मार्गों को बढ़ावा देने की योजना है तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाने के पूरे प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें