फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया में 5 वर्षीय बच्चे से कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। गांव महमड़ा में एक युवक द्वारा नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र को परिजनों द्वारा उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। छात्र के पिता ने जहां इस मामले को लेकर संबंधित महमड़ा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की है, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर थाना में भी सूचना दी गई है। पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उसका 5 वर्षीय बेटा अपने अन्य रिश्तेदार के साथ गांव में ही अपने ताऊ के घर में गया था तो कुछ समय पश्चात ही वह अकेला वापस घर आ रहा था। आरोप लगाया कि जब वह घर के समीप पहुंचा तो रास्ते में ही एक 22 वर्षीय युवक ने उसको बाजू से पकड़ लिया और साथ की गली में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। जांच के तहत पुलिस के समक्ष ये भी सूचना आई है कि जिस युवक ने छात्र के साथ कुकर्म किया है वह मंदबुद्धि है और काफी समय से गांव की गलियों में ही रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें