अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। शीतकालीन अवकाश के चलते छात्रों के परीक्षा सिलेबस को पूरा करवाने के लिए निजी स्कूल अतिरिक्त क्लास लगाकर तैयारी करवाने का काम करेगा। यह बात फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव बलदेव सैनी ने कही। सैनी ने यही संदेश जिले के स्कूल संचालकों को दिया। सैनी ने कहा कि वार्षिक परीक्षाएं मार्च में प्रारंभ हो रही हैं और शीतकालीन अवकाश के कारण छात्रों का सिलेबस पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए निजी स्कूल एक्स्ट्रा क्लास के माध्यम से पाठ्यक्रम को पूरा करवा के छात्रों के भविष्य को बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन छात्रों की पढ़ाई और पाठ्यक्रम के लिए पूरी तरह सचेत है, इसलिए जनवरी माह में प्री बोर्ड परीक्षा करवाके छात्रों की तैयारी का आंकलन किया जाएगा।