फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मिनट की एंकरिंग का वीडियो करें अपलोड, चयन होने पर गृहमंत्री के कार्यक्रम होस्ट करने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
पुलिस विभाग द्वारा 24 दिसंबर को आयोजित करवाई जाने वाली स्टूडेंट कैडेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने जिले के स्कूली बच्चों से आह्वान किया है। एसपी सहारण ने कहा कि बच्चों को किसी ना किसी प्रतियोगिता में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। सहारण सोमवार सुबह स्थानीय डीएवी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में बच्चों से मुखातिब होते हुए एसपी दीपक सहारण ने बताया कि पुलिस विभाग की अलग-अलग टीमें विभिन्न स्कूलों में जाकर इस कार्यक्रम बारे छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही है, ताकि विद्यार्थी इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग ले सकें। कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशेष तौर पर पधारेंगे। एसपी सहारण ने कहा कि इस कार्यक्रम के मंच संचालन के लिए पुलिस विभाग द्वारा एक ऑनलाईन मंच संचालन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कोई भी इच्छुक छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे इस प्रतियोगिता में अवश्य भाग ले और अपनी प्रतिभा को पूरे देश के सामने जाहिर करें।
विज्ञापन

20 तक करें विडियो अपलोड
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी एंकरिंग का दो मिनट का विडियो फेसबुक डॉट कॉम/स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम पर 20 दिसंबर तक अपलोड करें। एसपी ने बताया कि ऑनलाईन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में एंकर, टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट व मंच संचालन के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। अनुभवी निर्णायकों की टीम इन विडियोज की समीक्षा करेगी। कमेटी आत्म विश्वास तथा बोलने की कला और फेसबुक पर मिले लाईक्स व शेयर की संख्या के आधार पर 16 श्रेष्ठ एंकरों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑडिशन से होगा सर्वश्रेष्ठ 4 एंकरों का चयन
ऑडिशन के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ 4 एंकरों में 2 छात्र व 2 छात्रों का चयन होगा, जो स्टूडेंट पुलिस कैडेट के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का मंच संचालन करेंगे। फाईनल 16 व अंतिम 4 में जगह बनाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र एवं आकर्षक इनाम जैसे कम्प्यूटर, मोबाइल फोन, हार्ड ड्राईव, कोचिंग इस्ट्टीयूट का डिस्काउंट हेम्पर दिए जाएंगे। इसके अलावा स्कूल प्रिंसीपल व संबंधित टीचर को प्रशंसा पत्र तथा मंच पर विशिष्ट स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें