फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल ज्यादा आने पर भड़के भरपूर के ग्रामीण, बिल ना भरने का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल ज्यादा आने पर भड़के भरपूर के ग्रामीण, बिल ना भरने का किया ऐलान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली के अधिक बिल भेजे जाने से क्षुब्ध गांव भरपूर के उपभोक्ताओं ने रविवार को निगम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली निगम व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर भड़ास निकाली और इसके साथ-साथ बिल न भरने का फैसला लिया। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को गांव में घुसने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों ने संबंधित उपभोक्ताओं को अपना बिल कार्यालय में आकर जांच करवाने की बात कही है, लेकिन क्षुब्ध हुए प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपने स्तर पर ही जांच कर पुन: बिल भेजने की बात कही है।
गांव की चौपाल पर एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों में शामिल रघुवीर ङ्क्षसह, जसविन्द्र ङ्क्षसह, रोहताश कुमार, मुख्त्यार ङ्क्षसह, बलवीर ङ्क्षसह, करतारो देवी, रानो, जगतार कौर, हरदेव कौर व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों विभाग द्वारा जो बिल भेजे गए हैं वह काफी अधिक हैं, जिसको देखकर उनके अपने ही होश उड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में मात्र 220 यूनिट बिजली की खपत है उनके बिल करीब 4 हजार तथा 500 से अधिक यूनिट वालों को 10 हजार से ज्यादा और एक हजार यूनिट वालों को 50 हजार तक के बिल भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग ने संबंधित बिलों में अपेक्षा से भी अधिक सरचार्ज लगाया है और सरचार्ज के नाम पर ही उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली विभाग बिल सही बनाकर भेजता है तो वह भरने के लिए तैयार हैं अन्यथा अधिकारियों को उनके विरोध का सामना करना पड़ेगा और बिजली का बिल भी नहीं भरेंगे। इस दौरान उन्होंने किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को गांव में न घुसने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ बोले, तकनीकी खामी के चलते बिल हो जाते हैं कम-ज्यादा
इस संदर्भ में निगम के एसडीओ अशोक पानू से बात की तो उन्होंने बताया कि कई बार कम्पयूटर तकनीकी के कारण बिल कम ज्यादा आ सकते हैं, इसलिए संबंधित उपभोक्ताओं को कार्यालय में आकर अपने बिलों की जांच करवानी चाहिए, ताकि बिलों को सही किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें