फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार शाम को 12 सब-इंस्पेक्टरों सहित 13 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इनमें चार सब इंस्पेक्टरों को जिले के विभिन्न थानों में अतिरिक्त एसएचओ नियुक्त किया गया है जबकि अन्यों को बतौर जांच अधिकारी थानों में भेजा गया है। पुलिस कप्तान की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार कृष्ण कुमार को भूना थाने का अतिरिक्त एसएचओ लगाया है। कृष्ण कुमार पहले भी भूना थाने में बतौर जांच अधिकारी नियुक्त थे। इसी तरह रामजी लाल को पुलिस लाइन से हटाकर टोहाना सदर थाने में अतिरिक्त एसएचओ नियुक्त किया है। ओमप्रकाश को पुलिस लाइन से ट्रैफिक थाने में अतिरिक्त एसएचओ तैनात किया है। इसी तरह ट्रैफिक स्टाफ से दिलबाग सिंह को तब्दील कर जाखल थाने का अतिरिक्त एसएचओ नियुक्त किया है। अन्य पुलिसकर्मियों में बलदेव राज को पुलिस लाइन से बदलकर नारकोटिक्स स्टाफ टोहाना व एंटी व्हीकल एवं कैटल थैफ्ट विंग में लगाया गया है। वहीं प्रहलाद सिंह, कश्मीर सिंह को भूना थाना, सुरेंद्र सिंह, रामसिंह, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह को टोहाना थाने में भेजा गया है। इसी तरह सुरेंद्र सिंह को एस्कार्ट स्टाफ में ड्यूटी लगाई है और राकेश कुमार को डीपीओ फतेहाबाद विंग में तैनात किया गया है।