फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारहवीं का परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में 0.76 फीसदी घटा, चौथे से 16वें स्थान पर पहुंचा जिला

विज्ञापन
कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद खुशी जाहिर करतीं ढिंगसरा के शांति निकेतन स्कूल क
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिले का परीक्षा परिणाम 86.27 फीसदी रहा है। पिछले साल की तुलना में 0.76 फीसदी परिणाम घटा है। ये ही नहीं विभाग ने जिले को 95 फीसदी का लक्ष्य दिया था, लेकिन उसे भी पूरा नहीं कर पाए हैं। पिछले साल प्रदेश में जिला जहां चौथे स्थान पर था लेकिन इस बार 16वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जारी हुए परिणाम के मुताबिक जिले में 8322 विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, इस परीक्षा में 7179 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा 972 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 171 विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। पिछले साल जिले में 9674 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इसमें से 8419 छात्र पास हुए थे।
48 फीसदी प्राइवेट विद्यार्थी पास

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्राइवेट विद्यार्थियों का परिणाम भी जारी किया है। जिले में 314 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 153 विद्यार्थी पास हुए हैं और 161 फेल हो गए हैं। यानि 48.73 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। इसके अलावा ओपन स्कूल के 46.25 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले में 434 लड़कों ने परीक्षा दी और इसमें 188 पास हुए हैं। इसके अलावा 273 लड़कियों ने परीक्षा दी और 139 पास हुई हैं।
विज्ञापन

दो साल से घट रहा परिणाम
बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2022 तक लगातार बढ़ा है। लेकिन अब पिछले दो सालों से परीक्षा परिणाम में गिरावट आई है। वर्ष 2022 में 89.69 फीसदी परिणाम रहा था लेकिन वर्ष 2023 में ये 87.03 फीसदी रह गया। इसके बाद अब और गिरावट आई है और 86.27 फीसदी पर पहुंच गया है।
पिछले 8 सालों में ये रहा है बारहवीं कक्षा का परिणाम
वर्ष प्रतिशत
2017 71.23
2018 68.08
2019 79.92
2020 83.89
2021 100
2022 89.69
2023 87.03
2024 86.27

कोट
परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल मुखियाओं से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर जिन स्कूलों का परिणाम कम रहा है उसे सुधारने का प्रयास किया जाएगा। जहां कमियां रही है उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें