फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10वीं के 12,892 विद्यार्थियों ने दी 64 केंद्रों पर गणित की परीक्षा

Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र के बाहर खड़े विद्यार्थीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा ली गई। जिले के करीब 12,892 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। इनमें निजी और सरकारी दोनों स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए सभी केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों की भीड़ रही। परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटा पहले केंद्रों के बाहर विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। नए स्थान पर सीटिंग प्लान देखने के लिए विद्यार्थियों को मशक्कत करनी पड़ी। कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए जिले में 64 केंद्र बनाए गए। इनमें से फतेहाबाद क्षेत्र में 30, टोहाना में 24 और रतिया में 10 केंद्र बने।

- सात उड़नदस्तों ने किया निरीक्षण :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रों पर व्यवस्था के निरीक्षण के लिए सात उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। इनमें एसडीएम फतेहाबाद, रतिया और टोहाना, जिला शिक्षा अधिकारी और प्रश्नपत्र संबंधी फतेहाबाद, रतिया और टोहाना का दल शामिल है। इन टीमों ने जिले के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि नकल का कोई केस नहीं बना।
विज्ञापन


-

12वीं कक्षा के विद्यार्थी आज देंगे हिंदी की परीक्षा :

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को कक्षा 12वीं की हिंदी की परीक्षा होगी। इसमें करीब 9257 विद्यार्थी शामिल होंगे। सोमवार को कक्षा दसवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।



जिले में बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रहीं हैं। परीक्षा के निरीक्षण के लिए कई टीमें गठित की गईं हैं। कक्षा दसवीं की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्वक हुई।
विज्ञापन

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें