फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगें न मानी तो तेज होगा आंदोलन : किरमारा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बेड़े में नई बसें शामिल करने और पंजाब के सामन वेतनमान लागू करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत डिपो फतेहाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सभी डिपो प्रधान मनोज कुण्डू, साधूराम, ईश्वर सहारण, शिव कुमार ने संयुक्त रूप से की और संचालन सचिव संदीप जांडली, सुरेंद्र खिचड़, रामदिया, राजेश मांझू ने किया। सम्मेलन में पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से मांग की गई कि शहीदों के परिवारों को नौकरी दे। इसके अलावा रोडवेज कर्मचारियों ने एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन को भी अपना समर्थन दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और राज्य के नेताओं दलवीर किरमारा, सरबत पूनियां, सुरेंद्र मलिक, भीम सिंह, सुभाष बिश्नोई, राजाराम हुड्डा, सत्येंद्र ग्रोवर व महाबीर फौजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 10 मार्च को इसराना, पानीपत में रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से इस सम्मेलन में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इन मांगों को दी प्रमुखता
सरकार द्वारा 720 निजी बसों को ठेके पर लेने का फैसला रद्द कर रोडवेज बेड़े में नई बसों को शामिल करने, बिना भर्ती के ओवरटाइम बंद करने, कर्मचारियों का शोषण बंद करने, पंजाब के समान वेतनमान लागू करने, 2016 में लगे चालकों को पक्का करने, एस्मा के तहत कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, विभाग में रिक्त पदों पर स्थाई भर्ती करने, 2016 से बकाया मकान किराये भत्ते का तुरंत भुगतान किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 10 मार्च के सम्मेलन के बाद कमेटियां बनाकर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। सम्मेलन में रिछपाल सोनी, अनिल भाटिया, राजेश सेलवाल, नरेंद्र सोनी, दीपक, राजेश मुकलान, मनजीत, बजरंग भेरियां, चंद्रभान टोहाना, भगवान दास, रोहताश पूनियां, रामनिवास जांगड़ा, सुनील जांगड़ा, सत्यवान नहला, कृष्ण कुमार, रामनिवास लितानी, देवेंद्र गोरखपुरिया, विनाद, निहाल सिंह, तेलूराम कुण्डू, सतबीर सिंह, प्रदीप कुमार सहित अनेक रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें