फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पिछले कई दिन से अपनी मांगों को समर्थन में हड़ताल पर बैठीं आशा वर्करों ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हड़ताली वर्करों ने ना केवल सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की बल्कि एसडीएम को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई जिलाध्यक्ष सुनीता जांडली ने की जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर सीटू जिला उपप्रधान रमेश जांडली ने शिरकत की।
इस दौरान प्रदर्शन कर रही हड़ताली आशा वर्करों को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपप्रधान रमेश जांडली ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में आशाओं के लिए 1500 रुपये प्रति महीना मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा एक छलावा साबित हो रही है। क्योंकि अब तक इस घोषणा को लागू नहीं किया जा रहा है जिससे भाजपा सरकार का घोर महिला विरोधी चरित्र उजागर हो रहा है। भाजपा नारा तो बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ का लगाती है परंतु बेटियों के नाम पर मात्र घोषणा करके तालियां बजवाने का काम कर रही है। वास्तव में गरीब, मजदूर महिलाओं को सरकार ने कोई राहत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान शीला शक्करपुरा ने की व संचालन कोषाध्यक्ष सुनीता लहरियां ने किया। प्रदर्शन को सरीना पीलीमंदौरी, माया भट्टू, अनीता बड़ोपल, सुमन, अमरपति, सुषमा, रीतू, गीता, लक्ष्मी सहित अनेक आशा वर्करों ने भी संबोधित किया । प्रदर्शन के बाद आशा वर्करों ने एसडीएम सरजीत नैन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन डायरेक्टर के नाम मांग पत्र भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणा को लागू करने, सभी प्रोत्साहन राशियों का भुगतान एक साथ करने, हर महीने की 10 तारीख से पहले भुगतान करने, पीएचसी पर आशाओं के बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध करवाने, आशाओं की कष्ट निवारण समितियों को सक्रिय करने, 24 जुलाई को जारी किए गए नोटिफिकेशन के सभी निर्णयों को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें