फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएन कालेज इनसो प्रधान की हत्या मामले में इनसो ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
इनसो प्रधान की हत्या मामले की जांच को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हिसार डीएन कॉलेज के इनसो अध्यक्ष सुनाम नैन की हत्या के मामले में हिसार पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में आज इनसो कार्यकर्ताओं ने फतेहाबाद शहर में रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीएसपी जगदीश काजला को ज्ञापन देकर दोषियों को जल्द से जल्द काबू करने तथा इस मामले की पूरी जांच सीबीआई करवाने की मांग की। इनसो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो इनसो पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी इनसो कार्यकर्ता आज सुबह इनसो के जिला प्रधान जतिन खिलेरी के नेतृत्व में जाट धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां पर इनसो कार्यकर्ताओं ने कहा कि 25 अगस्त को हिसार के डीएन कॉलेज के इनसो प्रधान सुनाम नैन का शव अग्रोहा के टोल प्लाजा के पास मिला था। उनकी हत्या की गई है, लेकिन पुलिस इस मामले में अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने बताया कि सुनाम नैन के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश भर के इनसो कार्यकर्ताओं में रोष फैला हुआ है। अगर दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो इनसो कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन का बिगुल बजा देंगे। इस अवसर पर इनसो के प्रदेश महासचिव अनिल डागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सैनीवाल, हलका चेयरमैन अनुराग भांभू, भट्टू शहरी प्रधान चंद्र माचरा, फतेहाबाद शहरी प्रधान रजत, मनोज ढाका, मोनू, विनोद, सत्यवान, निर्मल, अमित गोदारा, अजय, संदीप कड़वासरा सहित अनेक इनसो कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें